![](https://biharikhabar.in/wp-content/uploads/2022/04/hockey-india_22_member-indian-mens-team_germany_644.jpg)
भुवनेश्वर, 11 अप्रैल (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को जर्मनी के खिलाफ 14 और 15 अप्रैल 2022 को खेले जाने वाले एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अमित रोहिदास को सौपीं गई है, जबकि हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान होंगे। टीम के बारे में बोलते हुए, मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, “इस साल की एफआईएच प्रो लीग ने हमें विभिन्न संयोजनों और रणनीति को आजमाने के शानदार अवसर प्रदान किए हैं। हमने पहचाना है कि क्या काम करता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह जर्मनी के खिलाफ इस साल के लिए हमारे घरेलू खेलों का आखिरी चरण है और हम एक बार फिर दो और विश्व स्तरीय मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं। जर्मनी हमेशा एक अत्यंत कठिन प्रतिद्वंद्वी है। अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने के लिए ये दोनों मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे।”
भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर : श्रीजेश परत्तु रवींद्रन, कृष्ण बी पाठक।
डिफेंडर्स : वरुण कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह।
मिडफील्डर : नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह।
फॉरवर्ड्स : सुखजीत सिंह, अभिषेक, मनदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह।