
पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता श्री बरुण कुमार सिंह पिछले चार कार्यकाल से बिहार भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में लगातार सक्रिय हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और संगठनात्मक प्रतिबद्धता उन्हें बिहार भाजपा के सबसे पुराने और विश्वसनीय चेहरों में शामिल करती है।बीजेपी से 36 वर्षों से लगातार जुड़े बरुण सिंह न केवल एक संगठनकर्ता हैं बल्कि बिहार की संस्कृति और कलाकारों के संरक्षक भी माने जाते हैं। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर कार्यकर्ता स्तर तक, हर कोई उन्हें उनके नाम और काम दोनों से पहचानता है।राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता को कुम्हरार या फतुहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर सम्मानित करना चाहिए। यदि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता की उपेक्षा होती है, तो इसका नकारात्मक असर संगठन के जमीनी स्तर तक महसूस किया जा सकता है।एक सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार होने के नाते कई लोगों ने बरुण सिंह को टिकट देने की मांग की है, ताकि समर्पण और ईमानदारी की मिसाल बने कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिल सके।